Monday , May 6 2024

पुलिस उपमहानिरिक्षक ने 100 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

रिपोर्टर- शमा सलमानी

नैनीताल के पुलिस उप महानिरीक्षक नीलेश भरणे द्वारा गोष्टी कर पुलिस को किया सम्मानित किया गया। इस दौरान सराहनीय कार्य करने वाले 6 जनपदों के लगभग 100 पुलिस कर्मियों द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इसी के साथ गोष्ठी में अपराध स्थिति एवं कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।

वहीं कुमाऊ उप-महानिरीक्षक ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सीएम हैल्प लाईन द्वारा प्राप्त ऑनलाईन शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाये।

पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ नीलेश भरणे द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पंकज भट्ट, मंजूनाथ टीसी,अमित श्रीवासत्व, देवेन्द्र पीचा व लोकेश्वर सिंह समेत करीब सौ पुलिस कर्मियो को उनके सराहनीय कार्य के चलते प्रशस्ति पत्र देते हुये सभी के उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की।