Wednesday , April 24 2024

विधायक ने किया पॉवर हाउस कार्यालय का निरीक्षण,कर्मचारी मिले नदारद

रिपोर्टर – शमा सलमानी

जसपुर विधायक ने सुबह अपने कर्यालय जाते हुए पॉवर कोरपोरेशन कार्यालय का निरीक्षण किया। जहां सुबह के 11 बजे तक 14 कर्मचारियों की जगह ड्यूटी पर केवल 2 कर्मचारी ही मौजूद दिखे। जिस पर कड़ा रुख अपनाते हुए विधायक ने भविष्य में कर्मचारियो के खिलाफ धरना देने की बात कही।

उत्तराखंड भाजपा सरकार के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के आदेशों का किस तरह पालन किया जा रहा है, उसका एक उदाहरण तब मिला जब जसपुर कांग्रेस विधायक आदेश सिंह चौहान हर रोज़ की तरह सुबह जसपुर अपने कार्यालय आ रहे थे। तभी अचानक उन्होंने पावर कारपोरेशन कार्यालय के बाहर खड़ी भीड़ देखी तो वहां रुक विधायक ने लोगों की समस्या जानी। जिसपर जनता ने बताया सुबह 11 बजे तक कार्यालय मैं 14 कर्मचारियों में से मात्र 2 ही कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर उपस्थित हैं। जिसके चलते उन्हें अपने काम के लिए घंटों परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जनता कि समस्यओ को सुन विधायक ने तुरन्त
कड़ा रुख अपनाते हुये लापरवाह कर्मचारियों को तुरंत हटाने व उनपर कड़ी कार्यबाही करने की बात कही। साथ ही कहा कि अगर कर्मचारी और अधिकारियों का रवैया नहीं बदला तो वो कार्यालय में कभी भी धरना दे सकते हैं। विधायक आदेश चौहान के गुस्से को देख उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड के अवर अभियंता बीके सकारिया ने लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की आश्वासन देते हुये कार्यालय में परेशान जनता की समस्याओं का तुरंत निस्तारण करने बात कही।