Sunday , May 5 2024

मुख्यमंत्री मान ने गले लगाकर किया संजय सिंह का स्वागत

इस दौरान मान और संजय सिंह के दरमियान दिखी गजब की बान्डिंग
खबर खास, चंडीगढ़ :
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह का आज पंजाब दौरे पर आने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जोरदार स्वागत किया। मान ने जोर से गले लगाकर संजय सिंह का स्वागत किया, जिसके बाद संजय सिंह ने भी उन्हें गोद में उठा लिया। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह आज पंजाब आए हैं। वह भगवंत मान के घर जाएंगे और उनकी बेटी नियामत कौर को आशीर्वाद देंगे। जेल से निकलने के बाद संजय सिंह पहली बार पंजाब आए हैं। मुख्यमंत्री के परिवार से मुलाकात के बाद लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा की जाएगी। खास बात यह है कि वह जेल से बाहर निकलने के बाद पहली बार पंजाब पहुंचेंगे। संजय सिंह यहां पारिवारिक मिलनी के साथ-साथ राजनीति पर भी चर्चा करेंगे। दरअसल अरविंद केजरीवाल के गैर मौजूदगी में लोकसभा चुनाव के प्रचार की कमान की बड़ी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री मान और संजय सिंह पर आ गई है। गौर रहे कि कल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र में आम आदमी के उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार किया था। संजय सिंह और मुख्यमंत्री मान आज विधायकों और मंत्रियों के साथ बैठक भी करेंगे। उल्लेखनीय है कि संजय सिंह 2017 में पंजाब प्रभारी रह चुके हैं।