Sunday , May 5 2024

रुड़की पहुँचे सीएम धामी,कहा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बल पर ही बन सकी प्रदेश में BJP की सरकार

रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुड़की में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान वहां मौजूद जनता एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें अपार स्नेह दिया,जिसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि में देवतुल्य जनता व पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए इस स्नेह व प्यार का आभारी हूँ आपसे मिले समर्थन से मन अभिभूत हो गया। कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं समर्पण भाव के बल पर ही भारतीय जनता पार्टी पुनः प्रदेश में सरकार बनाने के मिथक को तोड़ सकी है।

उन्होंने कहा कि मैं प्रदेश की जनता को विश्वास दिलाता हूँ कि हम केंद्र सरकार के साथ मिलकर वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड को हिंदुस्तान का सर्वश्रेष्ठ एवं आदर्श राज्य बनाएंगे।

इस दौरान सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी,नरेश बंसल,डॉक्टर रमेश चन्द्र पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, विधायक प्रदीप बत्रा समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।