Sunday , April 28 2024

इंकलाब जिंदाबाद…अरविंद केजरीवाल क्यों ‌?

खबर खास, चंडीगढ़ :
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने विरोध जताते हुए एक्स पर लिखा इंकलाब जिंदाबाद… अरविंद केजरीवाल क्यों? उन्होंने इसके साथ एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें वह कह रहे हैं कि ‘दिल्ली के मुख्यमंत्री वो नेता और आम इंसान हैं जिन्होंने अपने बढ़िया करियर यानि आईएएस को छोड़कर सड़कों और गलियों में मेहनत कर इस देश की राजनीति में मिसाल पैदा की। वो शख्स जिसने पहली बार राजनीतिक पार्टियों को मजबूर कर दिया कि चुनावों में आपका मुद्दा शिक्षा और स्वास्थ्य होना चाहिए। आम आदमी पार्टी के केजरीवाल से पहले किसी भी राजनीतिक पार्टी का स्कूल और शिक्षा ऐजेंडा नहीं था। एक ईमानदार नेता जिसे पूरा देश पसंद करता है और पूरा प्रदेश कहता है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जैसा हो।’
वो कहते हैं कि आम आदमी पार्टी की दस सालों में दो राज्यों में सरकार है। उसके पीछे आज ईडी और दूसरी फोर्स लगाई गई है। पहले मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और सतिंदर जैन के मामे में यह साफ दिखता है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के स्वास्थ्य के लिए भाजपा यज्ञ तक करवाती है कि उन्हें कुछ न हो क्योंकि उन्हें पता है कि जब तक मुकाबला राहुल गांधी के साथ है तब तक कोई डर नहीं लेकिन उन्हें डर है कि आम आदमी पार्टी का। लेकिन कोई भी जेल इस पार्टी को बंद नहीं कर सकती क्योंकि अरविंद केजरीवाल एक सोच है और वह पूरे देश में फैल चुकी है। आप इसे किसी तरह से रोक नहीं सकते।

 

The post इंकलाब जिंदाबाद…अरविंद केजरीवाल क्यों ‌? first appeared on Khabar Khaas.