Sunday , April 28 2024

आज की कार्रवाई भाजपा के अंत की शुरूआत, बोले चीमा

खबर खास, चंडीगढ़ :

पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने ईडी की ओर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है। अपने एक्स अकाउंट में उन्होंने लिखा कि ‘मैं आज ईडी द्वारा अरविंद केजरीवाल जी की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करता हूं। यह तानाशाही शासन संवैधानिक मानदंडों का मखौल उड़ा रहा है और हर तरह से विपक्ष को ध्वस्त करके लोकतंत्र की भावना की हत्या कर रहा हयह भाजपा के डर को दर्शाता है और आज की कार्रवाई भाजपा के अंत की शुरूआत है। ‘
चीमा एक दूसरे टवीट में लिखते हैं कि ‘भाजपा सरकार दो साल पुराने मामले की आड् में राजनीतिक साजिश के तहत अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की पूरी कोशिश कर रही है। वह दिल्ली को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य और शिक्षा ढांचे के प्रदाता रहे हैं। दिल्ली और पूरे भारत की जनता केजरीवाल के साथ है।’

The post आज की कार्रवाई भाजपा के अंत की शुरूआत, बोले चीमा first appeared on Khabar Khaas.