Sunday , April 28 2024

ईडी बीजेपी की राजनीतिक टीम, अरविंद केजरीवाल को नहीं रोक सकती: भगवंत मान

खबर खास, चंडीगढ़ :

आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब अध्यक्ष सीएम भगवंत मान ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कहा कि ईडी भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिक टीम है। यह कोई छुपी हुई बात नहीं है। लेकिन वे कुछ भी कर ले पर अरविंद केजरीवाल को नहीं रोक सकते।

भगवंत मान ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि अरविंद केजरीवाल एक विचारक हैं, ईडी उन्हें कैद नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि वे जानते हैं कि केवल आप और अरविंद केजरीवाल ही भाजपा को रोक सकते हैं। इसीलिए वे हमें डराने के लिए ये हथकंडे अपना रहे हैं। लेकिन वे यह भूल रहे हैं कि हम एक आंदोलन से पैदा हुए हैं। वे हमें डरा नहीं सकते। उन्होंने कहा कि वे हमें रोक नहीं सकते या हमारी सोच को दबा नहीं सकते जो भ्रष्टाचार को रोकने और लोगों की सेवा करने की है।

The post ईडी बीजेपी की राजनीतिक टीम, अरविंद केजरीवाल को नहीं रोक सकती: भगवंत मान first appeared on Khabar Khaas.