Sunday , April 28 2024

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष वडिंग ने की केजरीवाल की गिरफ्तारी कि निंदा

खबर खास, चंडीगढ़ :
कांग्रेस के पंजाब प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी की ओर से गिरफ्तार किए जाने की निंदा की है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘‌@बीजेपी4इंडिया विपक्ष को किसी भी तरीके से नष्ट करने पर तुला हुआ है। संसदीय चुनाव 2024 से ठीक एक महीना पहले कांग्रेस के बैंक खाते फ़्रीज़ कर दिए गए जिससे विपक्ष के लिए चुनाव प्रचार चलाना मुश्किल हो गया।’
उन्होंने लिखा कि पहले विपक्ष के झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन जी को गिरफ्तार कर लिया गया और अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। हम इस कठोर कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हैं। यह फासीवाद है।

The post कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष वडिंग ने की केजरीवाल की गिरफ्तारी कि निंदा first appeared on Khabar Khaas.