Tuesday , May 21 2024

लद्दाख हादसे पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने जताया दुख

वसीम अब्बासी

देहरादून।सूबे के मुखिया पुष्कर सिँह धामी ने लद्दाख में भारतीय सेना की बस नदी में गिरने से हुए हादसे पर अपना दुख व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में वाहन दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों के निधन का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
मैं ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।