Saturday , May 4 2024

ये भारत की TOP 10 एक्ट्रेस, नंबर 1 पर साउथ की इस एक्ट्रेस का आया नाम

मनोरंजन डेस्क : Ormax मीडिया की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेसेस की लिस्ट सामने आ गई है। इस लिस्ट में जून 2023 की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेसेस की लिस्ट है, जिस में बॉलीवुड के साथ ही साथ साउथ इंडियन एक्ट्रेसेस के भी नाम शामिल हैं। टॉप 10 की इस लिस्ट में सिर्फ 4 ही बॉलीवुड एक्ट्रेसेस शामिल हैं, वहीं बाकी 6 साउथ इंडियन अभिनेत्रियां हैं। लिस्ट में आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण से लेकर काजल अग्रवाल और रश्मिका मंदाना तक शुमार हैं। लेकिन पहले नंबर पर इन में से कोई नहीं है।

बता दें कि ये टॉप 10 की लिस्ट में सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि साउथ इंडियन एक्ट्रेसेस भी शुमार हैं। पहले नंबर पर लिस्ट में समांथा रुथ प्रभु हैं तो दूसरे और तीसरे पर आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण हैं। लिस्ट में आखिरी नंबर पर नेशनल क्रश कहलाने वालीं रश्मिका मंदाना हैं। देखें पूरी लिस्ट….

1. समांथा रुथ प्रभु
2. आलिया भट्ट
3. दीपिका पादुकोण
4. नयनतारा
5. काजल अग्रवाल
6. तृषा
7. कटरीना कैफ
8. कियारा आडवाणी
9. कीर्ति सुरेश
10. रश्मिका मंदाना