Monday , May 20 2024

अहमदगढ़ पहुंची माई भागो, महिला सशक्तिकरण व पंजाबी संस्कृति की झलक दिखाती झांकियां

खराब मौसम के बावजूद पहुंचे सैंकड़ों लोग
खबर खास, अहमदगढ़/मालेरकोटला :
कंद्र सरकार की ओर से पंजाब की झांकियों को गणतंत्र दिवस की परेड़ पर शामिल न किए जाने पर अब मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेशों पर इन झांकियों को प्रदेश के विभिन्न इलाकों में प्रदर्शित किया जा रहा है। गुरुवार को इन तीन झांकियों का काफिला यहां के जगेडा रोड़ पर स्थित नई दाना मंडी में पहुंचा जहां, इसे देखने के लिए खराब मौसम के बावजूद लोगों का तांता ला रहा।
इस बारे में उपमंडल मजिस्ट्रेट अहमदगढ़ हरबंस सिंह ने बताया कि मालेरकोटला से चलकर यह झांकियां पहले पड़ाव के तहत अमरगढ़ पहुंची और इसके बाद यह काफिला अहमदगढ़ की नई दाना मंडी में पहुंचा। जहां इसका स्वागत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और शहर वासियों ने किया। यहां पहुंचने के दौरान रास्ते में जगह-जगह इस काफिला का विभिन्न गांवों के लोगों ने स्वागत किया।एसडीएम हरबंस सिंह ने नई पहल करते हुए अहमदगढ़ के विभिन्न स्कूलों के छात्रों को प्रदेश के लोगों के देश की आजादी के संघर्ष में पंजाबियों की ओर से दिए गए बेमिसाल योगदान और प्रदेश के गौरवमई इतिहास और विरासत से रूबरू करवाने के लिए विशेष प्रयास किया गया। इस मौके पर यहां पहुंचे छात्र और आम लोग इन झाकियों के साथ सेल्पियां लेते नजर आए।

The post अहमदगढ़ पहुंची माई भागो, महिला सशक्तिकरण व पंजाबी संस्कृति की झलक दिखाती झांकियां first appeared on Khabar Khaas.