Saturday , July 27 2024

आ रहा है मानसून, पंजाब और हरियाणा में इस तारीख से बरसेंगे बदरा, पढ़िए पूरी ख़बर

ख़बर ख़ास, चंडीगढ़:

तपती, चुभती और चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने पुष्टि की है कि देश के कई दक्षिण और पश्चिम में निकोबार टापुओं में मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग की माने तो मालदीप में कोमोरिन क्षेत्र और बंगाल की खाड़ी से कुछ आगे मानसून बढ़ चुका है। इसी तरह अंडेमान सागर के भी कुछ हिस्से मानसून से भीग चुके हैं। इसके साथ ही 20 जून तक मानसून उत्तर प्रदेश पहुंच जाएगा और 15 जून तक ये बिहार पहुंच जाता है।

मानसून के बारे में मौसम विभाग का कहना है कि इस साल मानूसन के 31 मई तक केरल पहुंच जाएगा। हालांकि संभावना ये भी है कि इस साल पूरे देश में सबसे ज्यादा बारिश होने की संभावना है। दूसरी ओर मौसम विभाग ने कहा है कि पंजाब और हरियाणा में 19 और 20 जून तक मानसून आ जाएगा। मानसून 20 से 25 तक पूरे पंजाब में जलथल कर देगा और 2 जुलाई तक पूरे देश में मानसून आ चुका होगा।

ये भी गौरतलब है कि जून और जुलाई में मानसून कृषि के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इस सीजन में किसान भी बेसब्री से मानसून का इंतजार करते हैं। पिछले साल की बात करें तो मानसून की शुरुआत 8 जून के बाद चार दिन देरी से हुई थी।