Saturday , May 18 2024

नायब सिंह सैनी बनें हरियाणा के नए सीएम, राज्यपाल ने दिलाई शपथ, नाराज अनिल विज नहीं पहुंचे

चंडीगढ़. हरियाणा में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह शुरू हुआ. इस अवसर पर राज्यपाल द्वारा नायब सिंह सैनी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. नायब सिंह सैनी को राज्यपाल ने सीएम पद की शपथ दिलाई. अब नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं.

नायब सिंह ओबीसी वर्ग से ताल्लुक रखते हैं और वह कुरुक्षेत्र से सांसद हैं. वहीं इससे पहले आज मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया.