Saturday , July 27 2024

पंजाब में भाजपा, कांग्रेस और शिअद के कई नेता आप में शामिल

[ad_1]

जालंधर में आम आदमी पार्टी का कुनबा बढ़ा, बीजेपी, शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस के सैकड़ों नेता-कार्यकर्ता आप में हुए शामिल

बीजेपी युवा मोर्चा के पूर्व कोषाध्यक्ष और जालंधर नॉर्थ के मौजूदा पार्षद दविंदर रोनी आम आदमी पार्टी में शामिल

भगवंत मान ने कहा- इस चुनाव में आम आदमी पार्टी 13-0 से जीतकर इतिहास रचेगी

खबर खास, चंडीगढ़ :

पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) लगातार ताकत हासिल कर रही है। वहीं, विपक्षी दलों को बड़ा झटका लग रहा है। शिरोमणि अकाली दल (बादल), कांग्रेस और बीजेपी के नेता आए दिन आम आदमी पार्टी में लगातार शामिल हो रहे हैं। शुक्रवार को भी विपक्षी दलों के कई बड़े नेता आप में शामिल हुए, जिससे लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ी बढ़त मिली। आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी नेताओं को औपचारिक रूप से आम आदमी पार्टी में शामिल कराया और उनका पार्टी में स्वागत किया।

संत बाबा प्रेम सिंह जी मुरालेवाले के पोते बाबा वरिंदर सिंह मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में ‘आप’ में हुए शामिल

आम आदमी पार्टी ने होशियारपुर में अकाली दल को बड़ा झटका दिया है। यहां संत बाबा प्रेम सिंह जी मुरालेवाले के पोते बाबा वरिंदर सिंह जी मुरालेवाले अपनी बेटी और बीबी जगीर कौर व रिश्तेदारों के साथ आप में शामिल हुए। उनके पार्टी में शामिल होने से होशियारपुर लोकसभा में आम आदमी पार्टी और मजबूत हो गई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ हलका प्रभारी हरसिमरन सिंह घुमान भी मौजूद रहें।

जालंधर में बढ़ा आम आदमी पार्टी का कुनबा

जालंधर लोकसभा में भी आम आदमी पार्टी को बड़ी बढ़त मिली है। जालंधर में बीजेपी, शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस के कई नेता आप में शामिल हो गए। यहां से अली मोहल्ला वाल्मिकी मंदिर के अध्यक्ष एस. के कल्याण और वरिष्ठ शिव सेना नेता नरेंद्र थापर, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व कोषाध्यक्ष और जालंधर उत्तर से वर्तमान पार्षद दविंदर रोनी (जिनकी अपने क्षेत्र के युवाओं के बीच अच्छी पकड़ है), अजय वर्मा राज्य सचिव ओबीसी मोर्चा और नकोदर भाजपा के पूर्व निर्वाचन क्षेत्र प्रभारी, हरप्रीत सिंह हैरी अध्यक्ष एसओआई दोआबा जोन, लवप्रीत सिंह युवा कांग्रेस नेता, हकीम सिंह युवा नेता अकाली दल, मोहिंदर भगत प्रभारी जालंधर पश्चिम, हरसिमरनजीत सिंह बंटी डिप्टी मेयर, रजनीश चाचा पूर्व उपाध्यक्ष गिनको, विजय मिंटू सचिव युवा कांग्रेस, सुदेश भगत भाजपा जिला सचिव, रुतेश निहंग पार्षद, विनोद कुमार जिला सचिव कांग्रेस, देविंदर स्याल सचिव युवा कांग्रेस, अमृत भगत अध्यक्ष सतगुरु कबीर प्रकाश उत्सव मेला कमेटी, गगनदीप सिंह भाजपा, राजिंदर कुमार जिला कांग्रेस कमेटी, राकेश कुमार भगत कांग्रेस, ललित पम्मा कांग्रेस , नितिन भगत कांग्रेस, चरण दास कांग्रेस, राजिंदर रूबी और विजय कुमार मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में आप में शामिल हुए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने बयान में कहा कि आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है। पंजाब के लोग खुद हमारे काम की तारीफ कर रहे हैं। लोग खुद बोल रहे हैं कि आप सरकार ने दो साल में जितना काम किया है, उतना पिछले 70 साल में नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि हमारे काम से प्रभावित होकर पंजाब के सभी वर्गों के लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं और पंजाब को फिर से रंगला बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता इस बार आम आदमी पार्टी को जिताने के लिए काफी उत्साहित है। हम यह चुनाव 13-0 से जीतेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *