Saturday , July 27 2024

हाय गर्मी…उफ गर्मी… देश भर में हीट वेव जारी, घरों में दुबकने को मजबूर हुए लोग

[ad_1]

खबर खास, चंडीगढ़ :
इन दिनों गर्मी लगातार रिकार्ड तोड़ रही है। मौसम विभाग ने पंजाब के 14 जिलों में हीट वेव का रैड अलर्ट जारी किया है। इनमें अमृतसर, तरनतारन्र फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा शामिल हैं।
पंजाब सरकार ने राज्य के स्कूलों में 21 मई से 30 जून तक छुटि्टयों का ऐलान कर दिया है। गर्मी के कारण निर्धारित कार्यक्रम से आठ दिन पहले ही छुटि्टयों का ऐलान कर दिया गया है।
मौसम विभाग की मानें तो राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी में गर्मी का कहर जारी है। मध्य भारत और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में तापमान 2-3 डिग्री सैलिस्यस बढ़ने की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी भारत में दो दिनों बाद तापमान धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, मध्यप्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड, पश्चिमी बंगाल, झारखंडा व उड़ीसा के कई हिस्सों में हेट वीव से लेकर गंभीर गरर्मी से स्थितियों के प्रभावित होने की संभावना है।
हरियाणा में गर्मी का कहर जारी है। सिरसा में अधिकतम तापमान लगातार तीसरे दिन 47 डिग्री से उपर रहा। मौसम विभाग ने तीन दिन यानि 24 मई तक भीष्ण गर्मी की भविष्यवाणी की है। सबसे चिंता वाली बात यह है कि यदि हालात इसी तरह जारी रहे तो तापमान में दो डिग्री से अधिक की वृद्धि हो सकती है। इस दौरान 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने 14 जिलों में रैड अलर्ट जारी किया है। इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी-दादरी, महिंदर गढ़, रेवाड़ी गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद शामिल हैं। आठ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में रात के तापमान में 1.4 डिग्री की वृद्धि हुई है।
दिल्ली में रेकार्ड तोड़ गर्मी जारी
राजधानी दिल्ली में इन दिनों गर्मी लगातार रिकार्ड तोड़ रही है। सोमवार को एक बार फिर दिल्ली के कई इलाकों में तापमान 47 डिग्री सैल्सियस को पार कर गया है। दरअसल सोमवार को नजफगढ़ और मुंगेशपुर में तापमान क्रमवार 47.4 और 47.01 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा दिल्ली के अधिकतर इलाकों में अधिक से अधिक तामान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जोकि आम तापमान से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *