Saturday , July 27 2024

सुखबीर बादल ने किया कानूनी विंग के सलाहकार बोर्ड का गठन

[ad_1]

जनरल सचिव और पांच वरिष्ठ उपाध्यक्षों की नियुक्ति
खबर खास, चंडीगढ़ :
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने पार्टी के कानूनी विंग के अध्यक्ष एडवोकेट अर्शदीप कलेर के परामर्श से पार्टी के कानूनी विंग के सलाहकार बोर्ड का गठन किया है। इसके अलावा पार्टी में जनरल सचिव और पांच वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं।
यहां जारी एक बयान में सुखबीर बादल ने कहा है कि गठित किए सलाहकार बोर्ड में नियुक्त किए गए जनरल सचिवों में एडवोकेट हरीश राय ढ़ांडा, एडवोकेट परूपकर सिंह घुमन, एडवोकेट परमजीत सिंह थियारा, एडवोकेट परमजीत सिंह बराड़, एडवोकेट अमरदीप सिंह धरनी, एडवोकेट भगवंत सिंह सियालका, एडवोकेट अवतार सिंह कलेर, एडवोकेट करमपाल सिंह गिल, एडवोकेट गुरमीत सिंह मान, एडवोकेट सूरजपाल सिंह, एडवोकेट गुरविंदर सिंह सरां, एडवोकेट गगनदीप सिंह खंडेवाद, एडवोकेट सिमरन सिंह चंदूमाजरा, एडवोकेट परमबीर सिंह सन्नी एवं जसप्रीत सिंह बराड़ के नाम शामिल हैं।  गुरवीर सिंह सिद्धू, परमप्रीत सिंह पौल, जसदेव सिंह बराड़, अमनदीप सिंह संधू तथा रविंदर सिंह सांपला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *