Saturday , July 27 2024

‘राज्य में निष्पक्ष और शांतमय मतदान के लिए पुख्ता बंदोबस्त करें पुलिस अधिकारी’

[ad_1]

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिए पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों संग बैठक में दिए निर्देश
कहा, लोकतंत्र के त्योहार में लोगों के अधिक से अधिक शामिल होने को सुनिश्चित बनाया जाए
खबर खास, लुधियाना :
‘राज्य में निष्पक्ष और शांतमय मतदान के लिए पुलिस अधिकारी पुख्ता बंदोबस्त करें।’ यह कहना है मुख्यमंत्री भगवंत मान का। वह बुधवार को यहां पुलिस के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को आगामी लोकसभा चुनाव बिना किसी डर-भय के करवाने की बात कही। इस बैठक में डीजीपी गौरव यादव, आईजी, पुलिस कमिश्नर और एसएसपीज के अलावा तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आदेश दिए कि पुलिस अधिकारियों के निष्पक्ष चुनाव के इस उद्देश्य के लिए उचित प्रबंध करने चाहिए और इस नेक काम के लिए कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि यह चुनाव शांतमय ढंग से करवाने के लिए राजनीतिक पार्टियों समेत सभी प्रमुख हितधारकों के साथ तालमेल किया जाए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियों में सुरक्षा और हिफाजत की भावना होनी चाहिए ताकि वह बढ़-चढ़कर चुनाव में हिस्सा ले सकें। मान ने कहा कि देश का संविधान सभी राजनीतिक पार्टियों को समान अवसर पैदा करता है जिससे वह इस चुनाव में शिरकत कर सके और इसकी पालन को हर हाल में सुनिश्चित बनाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब पुलिस की सहायता के लिए अर्द्धसैनिक बलों की कई कंपनियां भी राज्य में जल्द ही पहुंच जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह फोर्स राज्य की परंपरा, धर्म और रीति-रिवाजों से अंजान होती हैं इसलिए पंजाब पुलिस को यह सुनिश्चित बनाना चाहिए ताकि लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे। मान ने कहा कि इसका पालन बहुत जरूरी है क्योंकि राज्य की कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए लोगों की भावनाओं का ख्याल रखना सबसे जरूरी है।
मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि जिले और राज्य स्तर पर सिविल और पुलिस प्रशासन के बीच उपयुक्त तालमेल सुनिश्चित बनाया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य में चुनावी प्रक्रिया को सुचारू ढंग से पूरा करने के लिए इसका पालन बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस कदम से समूचे प्रशासन को लाभ होगा। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि प्रदेश पुलिस राज्य में गैर कानूनी हथियारों की समस्या को रोकने के लिए व्यापक स्तर पर मुहिम चलानी चाहिए और ऐसे हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में लाईसेंसी हथियार जमा करवाने की प्रक्रिया में तेजी लानी चाहिए और इसे चुनाव से पहले ही पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शांतमय चुनाव करवाए जाएं और इसमें किसी भी किस्म की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मान ने अधिकारियों को चुनावी बुलेटिन निरंतर जारी करने को सुनिश्चित बनाने के लिए कहा ताकि लोगों को चुनाव संबंधी उठाए जा रहे कदमों के बादे में ताजा जानकारी हासिल होती रहे।

अफवाह फैलाने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा : मानमुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के दौरान अफवाहें फैलाने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा और लोगों को जागरूक करने के लिए सोशल और इलेक्ट्रानिक मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्मों का प्रयोग भी किया जाना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस फोर्स को हाल ही में मुहैया करवाए गए हाईटैक वाहनों को अधिक से अधिक प्रयोग में लाया जाना चाहिए, जिससे स्थिति को अधिक कारगार ढंग से निपटा जा सकता है। मान ने जिलों के सभी संवेदनशील स्थानों खासतौर पर पुलिस नाकों पर सीसीटीवी स्थापित करने को भी सुनिश्चित बनाने को कहा।

The post ‘राज्य में निष्पक्ष और शांतमय मतदान के लिए पुख्ता बंदोबस्त करें पुलिस अधिकारी’ first appeared on Khabar Khaas.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *