Saturday , July 27 2024

महिलाओं के लिए कांग्रेस ने घोषित की पांच गारंटिया

[ad_1]

खबर खासए चंडीगढ़ :
सत्ता में लौटने पर कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं के लिए पांच गारंटियों की बात कही है। इस बारे में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वाट्सऐप के अपने चैनल में कहा कि नारी शक्ति को मेरा प्रणाम। राहुल गांधी ने कहा है कि कांग्रेस महिलाओं को पांच गारंटियां दे रही है जिनसे देश में महिलाओं का जीवन हमेशा के लिए बदल जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह पांच गारंटियां हैं महालक्ष्मी, आधी आबादी, पूरा हक, शक्ति का सम्मान, अधिकार मैत्री और सावित्री बाई फूले छात्रावास। राहुल गांधी के मुताबिक महालक्ष्मी गारंटी के जरिए सबसे गरीब महिलाओं की एक महिला को हर साल एक लाख रुपए की गारंटी देगी। जबकि आधी आबादी, पूरा हक के जरिए केंद्र सरकार में सभी नई भर्तियों का आधा हिस्सा महिलाओं के लिए आरक्षित करने की गांरटी है। इसके अलावा शक्ति का सम्मान में आशा, आंगनवाड़ी और मिड-डे मील बनाने वाली महिलाओं के वेतन में केंद्र सरकार का योगदान और उसे दोगुणा करने की गांरटी। अधिकार मैत्री में सभी पंचायत में एक अधिकार मैत्री की नियुक्ति की गांरटी होगी जो महिलाओं को जागरूक कर उन्हें उनके कानून अधिकार दिलाने में मदद करेंगे। इसके अलावा एक बड़ी गारंटी है सावित्री बाई फूले छात्रावास जिसके तहत देश की कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल की संख्या दोगुणा कर, हर जिले में कम से कम एक हॉस्टर सुनिश्चित करने की गारंटी कांग्रेस देने जा रही है।
राहुल गांधी के मुताबिक
कांग्रेस का लक्ष्य देश की आधी आबादी को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और बराबरी का प्रतिनिधित्व देना है। उन्होंने कहा कि यह पांच ऐतिहासिक कदम महिलाओं के लिए ‘समृद्धि का द्वार’ खोलने जा रहे हैं।

The post महिलाओं के लिए कांग्रेस ने घोषित की पांच गारंटिया first appeared on Khabar Khaas.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *