Saturday , January 25 2025

बेअंत परिवार के करीबी पूर्व विधायक गुरप्रीत जीपी ‘आप’ में हुए शामिल

[ad_1]

कहा, कांग्रेस में हर नेता अपने परिवार की है सोचता
खबर खास, चंडीगढ़ :
पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत बेअंत सिंह के परिवार के करीबी कांग्रेस के पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी आज, शनिवार को आम आदमल पार्टी में शामिल हो गए। उन्हें चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी में शामिल करवाया। इस मौके पर मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर भी मौजूद रहे। लुधियाना के सांसद रवनीत बिट्टू और पूर्व विधायक गुरकीरत सिंह कोटली के करीबी माने जाने वाले जीपी को फतेहगढ़ साहिब संसदीय क्षेत्र के लिए 2024 में कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार के रूप में पेश किया जा रहा था।
वहीं, उन्होंने कहा कि कांग्रेस में हर नेता परिवार के बारे में सोचता है और कांग्रेस में अनुशासन नहीं है। गौर रहे कि मोहाली के रहने वाले जीपी फतेहगढ़ साहिब कांग्रेस के जिलाध्यक्ष थे। उन्हें 2017 में बस्सी पठाना से कांग्रेस ने टिकट दी थी। लेकिन 2022 में वह आप पार्टी के ही रूपिंदर सिंह हैप्पी से पराजित हो गए।
गौर रहे कि कांग्रेस ने गुरप्रीत को मनाने के लिए उन्हें फतेहगढ़ साहिब का जिलाध्यक्ष बनाया था लेकिन वह लोकसभा की टिकट मांग रहे थे। इसके लिए कांग्रेस ने इंकार कर दिया तो गुरप्रीत ने पाला बदलकर आप का दामन थाम लिया।

The post बेअंत परिवार के करीबी पूर्व विधायक गुरप्रीत जीपी ‘आप’ में हुए शामिल first appeared on Khabar Khaas.