Friday , May 3 2024

भाजपा आरटीआई प्रकोष्ठ पंजाब ने किए पदाधिकारी नियुक्त

खबर खास,  चंडीगढ़ :
भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, प्रदेश प्रकोष्ठों के प्रभारी रंजम कामरा के साथ विचार-विमर्श के बाद भाजपा आरटीआई प्रकोष्ठ पंजाब के प्रदेश संयोजक कीमती रावल द्वारा आरटीआई प्रकोष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है।
यह जानकारी हरदेव सिंह उभ्भा, राज्य मीडिया सचिव, भाजपा पंजाब ने दी।उन्होंने बताया कि कीमती रावल द्वारा आरटीआई प्रकोष्ठ पंजाब के सह-संयोजक के पद पर नरिंदर मैनी, अशोक कुमार, गगनदीप सिंह, पप्पी बहल तथा संजीव शर्मा को नियुक्त किया गया है। आरटीआई प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी सदस्य के रूप में हरविंदर सिंह, कर्णप्रीत सिंह, सुरिंदर शर्मा, एडवोकेट सोनिका गर्ग, राजिंदर मोहन शर्मा, हर्ष कुमार तलवार, महेश राहेजा, राज कुमार शर्मा तथा पवन कुमार को नियुक्त किया गया है।

 

The post भाजपा आरटीआई प्रकोष्ठ पंजाब ने किए पदाधिकारी नियुक्त first appeared on Khabar Khaas.