[ad_1]
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब के जेल विभाग के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इन अधिकारियों में जेल विभाग के सुपरिटेंडेंट व डिप्टी सुपरिटेंडेंट शामिल हैं।
डिप्टी सुपरिटेंडंट ग्रेड-1 बलजीत सिंह घुमण को सुपरिटेंडेंट सिक्योरिटी जेल नाभा कम स्टाफ अफसर डीआइजी फिरोजपुर सर्कल से मुअत्तल अधिकारी जोगिंदरपाल की जगह सुपरिटेंडंट केंद्रीय जेल होशियारपुर भेजा गया है। वहीं विजय कुमार डिप्टी सुपरीटेंड ग्रेड 2 को डिप्टी सुपरिटेंड मुख्यालय, मुख्य दफतर चंडीगढ़ से चंचल कुमारी सुपरिटेंडेंट ग्रेड-1 की जगह महिला जेल लुधियाना भेजा गया है।
वहीं, चंचल कुमारी सुपरिटेंडेंट ग्रेड-1 को महिला जेल लुधियाना से बलजीत सिंह घुमण की जगह सुपरिटेंडेंट सिक्योरिटी जेल नाभा कम स्टाफ अफसर डीआइजी फिरोजपुर सर्कल भेजा गया है। सनमदीप कौर सहायक सुपरिटेंडेंट को अतिरिक्त चार्ज देते हुए महिला जेल से लुधियाना से सुपरिटेंडेट लुधियाना महिला जेल के एडमिन विभाग में लगाया गया है।
इसके अलावा डिप्टी सुपरिटेंडेट ग्रेड-2 अमर सिंह और इकबाल सिंह धालीवाल का तबादला किया गया है।
The post पंजाब: जेल विभाग के अधिकारियों के तबादले first appeared on .