Saturday , July 27 2024

महाराजा रणजीत सिंह प्रैपरेट्री इंस्टीट्यूट के चार और कैडेट बने फौज के अधिकारी

[ad_1]

इसके बाद कुल संख्या 145 तक पहुंची

मंत्री अमन अरोड़ा ने दी बधाई  

खबर खास, चंडीगढ़ ::

महाराजा रणजीत सिंह आमर्ड फोर्सिज़ प्रैपरेट्री इंस्टीट्यूट, (एम.आर.एस.ए.एफ.पी.आई.), एसएएस नगर (मोहाली) के चार और कैडेट आज देहरादून की प्रतिष्ठित इंडियन मिलिट्री अकैडमी में हुई पासिंग आउट परेड के बाद भारतीय फ़ौज में कमिश्न्ड अफ़सर के तौर पर चुने गए हैं। इन चार कैडेट्स में स्वास्तिक शर्मा, सरबजोत सिंह, दिवेश ठाकुर और गोविन्द गुप्ता शामिल हैं।

इन कैडेट्स के भारतीय फौज में शामिल होने से, इस इंस्टीट्यूट की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 145 कैडेट भारतीय सशस्त्र बलों में कमिश्न्ड अफसर के तौर पर भर्ती हुए हैं।

पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने इन कैडेट्स को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के सत्ता संभालने के बाद महाराजा रणजीत सिंह प्रैपरेट्री इंस्टीट्यूट के कुल 42 कैडेट भर्ती हुए हैं। उन्होंने इन कैडेट्स को बेहतर सेवाओं के लिए शुभकामनाएँ दीं।

एमआरएसएएफपीआई के डायरैक्टर मेजर जनरल अजय एच. चौहान (सेवानिवृत्त) ने कैडेट्स को संस्था के ‘‘निश्चय कर अपनी जीत करों’’ के मनोरथ पर चलते हुए पंजाब के सपूत और देश के सच्चे सिपाही बनने के लिए प्रेरित किया।

इंस्टीट्यूट ने मांगे नये कोर्स के लिए आवेदन  

मेजर जनरल चौहान (सेवानिवृत्त) ने बताया कि महाराजा रणजीत सिंह आम्र्ड फोर्सिज़ प्रैपरेट्री इंस्टीट्यूट ने 14वें कोर्स के लिए दाखि़ला परीक्षा बाबत आवेदनों की माँग की है। इच्छुक उम्मीदवार 29 दिसंबर, 2023 तक ऑनलाइन पोर्टल   http://recruitment-portal.in पर खुद को रजिस्टर कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *