Saturday , July 27 2024

नगर निगम लुधियाना में तैनात नंबरदार रंगे हाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार

[ad_1]

सफाई सेवक से पांच हजार रुपए प्रति महीना रिश्वत की कर रहा था मांग
खबर खास, चंडीगढ़:
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने नगर निगम ज़ोन ए, लुधियाना के नंबरदार पंकज कुमार को एक सफ़ाई सेवक से 5000 रुपए प्रति महीना रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
इस बारे में जानकारी देते हुये विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता लुधियाना के मत्तेवाल निवासी अशोक कुमार ने नंबरदार पंकज कुमार के खिलाफ मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन में शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया कि वह लुधियाना शहर के प्रेम विहार इलाके में सफ़ाई सेवक के तौर पर सुबह 6 बजे से 11 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक काम करता है। उसे 800 मीटर के घेरे में काम करने की हिदायतों के बावजूद, उसको 2400 मीटर का क्षेत्र दिया गया।
डयूटी से छूट के लिए मांगे पांच हजार
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी नंबरदार ने उसे ड्यूटी से पूरी तरह छूट देने के लिए 5000 रुपए महीना रिश्वत की मांग की, जिससे शिकायतकर्ता ने इंकार कर दिया। इसके इलावा पंकज कुमार ने दोपहर की शिफ्ट में ड्यूटी से छूट देने के लिए 2000 रुपए प्रति महीना रिश्वत की मांग की।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि सबूतों समेत आनलाइन शिकायत दर्ज करवाई, जिसमें शिकायतकर्ता ने पंकज कुमार के साथ की सारी बातचीत रिकार्ड कर ली। इस रिकाडिंग में पंकज कुमार दोपहर की शिफ्ट में ड्यूटी से छूट देने के लिए 2000 की बजाय 1000 रुपए लेने के लिए सहमत हो गया। लुधियाना के डीएसपी विजिलेंस ब्यूरो यूनिट की तरफ से पड़ताल करने के उपरांत आरोपों की पुष्टि हो गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जायगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *