Friday , April 26 2024

Uttarakhand : शादी से लौट रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो महिलाओं की मौत

पौड़ी। शादी से लौट रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि दो बच्चे घायल हुए हैं।

पुलिस प्रशासन मौके के लिए रवाना हो गए हैं। हादसे की जानकारी जुटाई जा रही है।

सोमवार को पौड़ी गढ़वाल के तछवाड़ (पाटीसैंण) से कोटद्वार जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

सतपुली के पास एनएच पर कुल्हाड बैंड में कार खाई में जा गिरी। वाहन में सवार लोग गांव में शादी से शामिल होकर के लौट रहे थे सभी कोटद्वार के ही थे।