Saturday , April 27 2024

पंजाब का शीश हमेशा फख्र से रखेंगे ऊंचा…

आप के दो नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर बोले भगवंत मान
अपने वल्लों तां दरिया वड्‌डे घर जांदा, पर विच समंदर जा के ओह मर जांदा, गरदन सिधी रखण दा मूल उतार रहे हां, बेशर्मां दा तां नीवीं पा के वी सर जांदा है…
कहा, आप ने रिंकू को सांसद बनाया, पर वह एक गद्दार और जालंधर के लोग गद्दार का नहीं करेंगे समर्थन
भाजपा विपक्ष के नेताओं को बड़े प्रस्तावों से लुभाती है, भ्रष्टाचार व तानाशाही के खिलाफ इस युद्ध में सिर्फ टिकते हैं मजबूत : आप
खबर खास, चंडीगढ़ :

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुशील कुमार रिंकू और शीतल अंगुराल के भाजपा में शामिल होने पर उन्हें गद्दार करार देते हुए कहा कि दोनों नेताओं को लोगों ने इसलिए चुना था क्योंकि वे आप के टिकट पर मैदान में थे लेकिन उन्होंने जालंधर की जनता और उनके भरोसे को धोखा दिया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “अपने वल्लों तां दरिया वड्‌डे घर जांदा, पर विच समंदर जा के ओह मर जांदा, गरदन सिधी रखण दा मूल उतार रहे हां, बेशर्मां दा तां नीवीं पा के वी सर जांदा है।” उन्होंने कहा कि वह पंजाब के गौरव और सम्मान की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं।

वहीं, इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए आप पंजाब ने एक बयान जारी कर कहा कि सुशील रिंकू को पंजाब विधानसभा चुनाव में लोगों ने हरा दिया था, लेकिन आम आदमी पार्टी ने उन्हें उठा लिया और जालंधर से सांसद बना दिया। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान दोनों ने उनके लिए प्रचार किया और उन्हें भारी जीत दिलाने में मदद की। पर वह गद्दार निकले। वह केवल इसलिए जीते क्योंकि वह आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार थे, लेकिन उनके विश्वासघात को देखने के बाद जालंधर के लोग उन्हें पूरी तरह से खारिज कर देंगे।

शीतल अंगुराल के बारे में पार्टी ने कहा कि बीजेपी विपक्षी नेताओं को अपनी पार्टी में लाने के लिए बड़े ऑफर देती है और एक मजबूत नेता ही भ्रष्टाचार और तानाशाही के खिलाफ लड़ाई में टिक सकता है। पंजाब के लोगों ने कभी किसी गद्दार का साथ नहीं दिया और आने वाले चुनावों में वे एक बार फिर ऐसे लोगों को उनकी असली जगह दिखा देंगे और आम आदमी पार्टी को वोट देंगे।

The post पंजाब का शीश हमेशा फख्र से रखेंगे ऊंचा… first appeared on Khabar Khaas.