Monday , May 20 2024

पंजाब : पीपीएससी चेयरमैन बने जतिंदर औलख को राज्यपाल ने दिलाई शपथ

मुख्य सूचना कमिश्नर इंदरपाल सिंह को राज्यपाल ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने आज पंजाब राज भवन, चंडीगढ़ में पंजाब लोक सेवा आयोग के नव-नियुक्त चेयरमैन जतिन्दर सिंह औलख और पंजाब राज सूचना आयोग के नव नियुक्त राज्य मुख्य सूचना कमिश्नर इन्दरपाल सिंह को पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई। यहां पंजाब राज भवन में मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही चलाई। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, ब्रम शंकर जिम्पा और गुरमीत सिंह खुड्डियां, मुख्यमंत्री के विशेष मुख्य सचिव वीके सिंह, डीजीपी गौरव यादव, मुख्यमंत्री के डायरैक्टर मीडिया बलतेज सिंह पन्नू, पंजाब लोक सेवा आयोग के मैंबर गुरप्रताप सिंह मान, सुप्रीत घुम्मन और हरमोहन कौर संधू, राज्य सूचना कमिश्नर असित जोली और अमृत प्रताप सिंह सेखों के अलावा सिविल और पुलिस के उच्च प्रशासनिक अधिकारी और नव-नियुक्त चेयरमैन और राज्य मुख्य सूचना कमिश्नर के पारिवारिक मैंबर और शुभचिंतक मौजूद थे।
जि़क्रयोग्य है कि पंजाब काडर के 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी औलख गांव बरगाड़ी (फरीदकोट) में जन्मे-पले हैं। पंजाब पुलिस में 33 साल सेवाएं निभाने के बाद ए.डी.जी.पी. के रैंक पर इंटेलिजेंस चीफ़ के तौर पर सेवानिवृत्त हुए थे। औलख ने पीपीएस नाभा से स्कूली शिक्षा, डीएवी कॉलेज चंडीगढ़ से बी.ए. (ऑनर्स) और पंजाब यूनिवर्सिटी से एलएलबी और इतिहास विषय में एमए की डिग्री हासिल की।
अपने सेवा-काल के दौरान वह अलग-अलग जिलों एसएएस नगर, संगरूर, रूपनगर, जगराओं, एस.बी.एस. नगर, और खन्ना में एस.एस.पी. के रूप में तैनात रहे। वह पुलिस कमिश्नर अमृतसर और पुलिस कमिश्नर लुधियाना, आई.जी. पटियाला और फिऱोज़पुर रेंज, आई.जी. हैडक्वार्टर और इंटेलिजेंस के तौर पर सेवा निभाने के उपरांत ए.डी.जी.पी. के रैंक पर ख़ुफिय़ा विंग के प्रमुख के तौर पर सेवानिवृत्त हुए थे। उनको राष्ट्रीय पुरस्कार (विशेष), विशेष सेवाओं के लिए पुलिस मैडल, पुलिस मैडल फॉर मैरीटोरियस सर्विसिज, मुख्यमंत्री मैडल और तीन बार डी.जी.पी. की सराहना डिस्क से भी सम्मानित किया जा चुका है।
राज्य मुख्य सूचना कमिश्नर के तौर पर शपथ ग्रहण करने वाले प्रसिद्ध एडवोकेट इन्दरपाल सिंह होशियारपुर के निवासी हैं। इन्दरपाल सिंह ने कानूनी क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई और वह ब्रिटिश हाई कमीशन के लिए स्टैंडिंग कौंसिल, पैनल भारतीय यूनियन, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के बार कौंसिल मैंबर चुने गए और इसके बाद पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट की बार कौंसिल के उप चेयरमैन चुने गए। उनको 20 अगस्त, 2022 को पंजाब के सीनियर एडीशनल एडवोकेट जनरल के तौर पर नियुक्त किया गया था।

The post पंजाब : पीपीएससी चेयरमैन बने जतिंदर औलख को राज्यपाल ने दिलाई शपथ first appeared on Khabar Khaas.