Saturday , May 18 2024

यशस्वी जायसवाल ने नेपाल के खिलाफ तूफानी पारी खेलकर जड़ा शतक, ऐसा करने वाले बने सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज ,

Yashasvi Jasiwal Century : यशस्वी जायसवाल टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। एशियन गेम्स 2023 में उन्होंने नेपाल के खिलाफ यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। यह रिकॉर्ड पहले शुभमन गिल के नाम था।

Yashasvi Jasiwal Century: भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने एशियन गेम्स 2023 में नेपाल के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में शतक जड़ इतिहास रचा। वह टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सेंचुरी जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। यशस्वी से पहले यह रिकॉर्ड शुभमन गिल के नाम था। यशस्वी ने नेपाल के खिलाफ 21 साल 279 दिन की उम्र में सैकड़ा जमाया.

वहीं शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी साल नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 23 साल 146 दिन की उम्र में शतक जड़ा था। बात यशस्वी की पारी की करें तो उन्होंने 8 चौकों और 7 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 49 गेंदों पर 100 रनों की धमाकेदार पारी खेली।

यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल के अलावा इस सूची में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और केएल राहुल का भी नाम है। रैना ने जहां 23 साल 156 दिन की उम्र में साउथ अफ्रीका के खिलाफ (2010) में सैकड़ा जमाया था, वहीं केल राहुल ने 24 साल 131 दिन की उम्र में यह कारनामा 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था।

भारत के लिए T20I में शतक ठोकने वाले सबसे युवा बल्लेबाज-

  • यशस्वी जायसवाल- 21 साल 279 दिन
  • शुभमन गिल- 23 साल 146 दिन
  • सुरेश रैना- 23 साल 156 दिन
  • केएल राहुल- 24 साल 131 दिन

यशस्वी जायसवाल ने दो बार मनाया शतक का जश्न

यशस्वी जायसवाल के साथ इस दौरान एक फनी इंसिडेंट हुआ। दरअसल, उन्होंने अपने शतक का जश्न दो बार मनाया। जब यशस्वी 95 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे तो उन्होंने स्कूप शॉट की मदद से बाउंड्री बटोरी। यशस्वी ने गेंद के सीमारेखा के बाहर जाते ही शतक का जश्न मनाना शुरू कर दिया। मगर जब थर्ड अंपायर ने बाउंड्री चैक की तो वह छक्का नहीं बल्कि चौका साबित हुआ। ऐसे में अगली गेंद पर एक रन लेकर यशस्वी ने अपनी सेंचुरी पूरी की और फिर से अपने शतक का जश्न मनाया।

बात इंडिया वर्सेस नेपाल मैच की करें तो टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 202 रन बोर्ड पर लगाए। यशस्वी जायसवाल के शतक के अलावा कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे ने 25-25 रनों की पारी खेली। वहीं रिंकू सिंह ने 15 गेंदों पर 37 रनों की नाबाद पारी खेली।

 Read Also: Oneplus के छक्के छुड़ाने आया Motorola का धांसू स्मार्टफोन! अमेजिंग कैमरा क्वालिटी और पावर फुल बैटरी के साथ, फटाफट चेक करें कीमत

The post यशस्वी जायसवाल ने नेपाल के खिलाफ तूफानी पारी खेलकर जड़ा शतक, ऐसा करने वाले बने सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज , first appeared on हिन्दी समाचार, Hindi breaking news, Latest hindi news – Informalnewz hindi.