Saturday , May 18 2024

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर खाई में गिरी कार,6 यात्रियों की दर्दनाक मौत

अज़हर मलिक

उत्तराखण्ड के टिहरी जिले से बहुत ही दर्दनाक द:खद घटना सामने आई है। बता दें, ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर कोटी गाड़ के पास एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा आज दोपहर करीब साढ़े तीन बजे नई टिहरी के चंबा धरासू मोटर मार्ग पर हुआ है। गंगोत्री राजमार्ग पर कंडीसौड़ तहसील के पास कोटी गाड (बरसाती नाला) में वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। वाहन में छह लोग सवार थे। इनमें पांच पुरुष और एक महिला शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। सभी शवों की शिनाख्त की जा रही है।

खाई में गिरते ही वाहन में लगी आग:

जानकारी के अनुसार, खाई में गिरते ही वाहन में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने वाहन खाई में गिरते हुए देखा, तो वो घटनास्थल पर पहुंचे। उन्‍होंने वाहन में लगी आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन, तब तक लोगों की जलकर मौत हो चुकी थी।इसके बाद हादसे की सूचना प्रशासन को दी।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि, आग लगने से यात्री झुलस गये थे, जिससे उनकी मौत हो गई। वाहन उत्तराखंड का ही था, तहसीलदार किशन सिंह महंत का कहना है कि, अभी तक शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उनके परिचितों से संपर्क किया जा रहा है। संभवत तीर्थयात्री पश्चिम बंगाल के है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन उत्तराखंड का ही है।