Saturday , July 27 2024

अमेरिका में घरेलु विवाद में पंजाबी युवक ने की भाई की हत्या, मां को मारी गोली

खबर खास, चंडीगढ़:

अमेरिका में घरेलू विवाद में एक भाई ने दूसरे को गोली मार कर खत्म कर दिया। इसके बाद उसने अपनी मां को भी गोली मार दी और उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ये घटना कपूरथला जिले के नारंगपुर गांव के अमेरिका में रहने वाले परिवार में हुई है। मां और भाई की हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। उधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों भाइयों के शवों को कब्जे में ले लिया है। इस मामले की जांच की जा रही है।

मृतक के पारिवारिक सदस्यों से मिली जानकारी के मुताबिक भूपिंदर सिंह अमेरिका में अपने दो बेटों करमजीत सिंह मुल्तानी और विपुन्नपाल मुल्तानी के साथ रहता था। बीती रात भूपिंदर सिंह का बड़ा बेटा करमजीत मुल्तानी घर आया और अपने 26 वर्षीय छोटे भाई विपन मुल्तानी को उसने गोली मार दी। बीच बचाव के लिए आई मां को भी गोली मार दी। पुलिस इस मामले को विभिन्न पहलुओं से जांच रही है।