Thursday , February 13 2025

सुबह 11 से 1 बजे तक SHO और बड़े अधिकारी बैठेंगे दफ्तरों में, इस लिए आया ये आदेश

[ad_1]

खबर खास, चंडीगढ़:

पंजाब पुलिस के लिए बड़ा आदेश आया है कि अब SHO से लेकर उच्च अधिकारी तक हर रोज सुबह 11 बजे से 1 बजे तक अपने दफ्तरों में मौजूद रहेंगे। इस दौरान ये पहल के आधार पर लोगों की समस्याओं की सुनवाई करेंगे। इसे लेकर एक संदेश पंजाब के पुलिस प्रमुख गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर डाला है। जानकारी के मुताबिक यह आदेश सभी रेंज के एडीजीपी/आईजीपी/डीआईजी, पुलिस आयुक्तों, जिला एसएसपी, उपमंडल डीएसपी और एसएचओ पर लागू किया गया है।

लोक सभा चुनाव के दौरान अपने पंजाब दौरे में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कई जगहों में लोगों से मुलाकात की है। इस दौरान कई शिकायतें और सुझाव मिले थे। इसके बाद सीएम ने अपनी रिहायश पर पुलिस प्रमुख गौरव यादव से मुलाकात की और यह फैसला किया है। पुलिस के उक्त आदेश पंजाब पुलिस के चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय में भी लागू किए गए हैं।