Saturday , July 27 2024

Murder in Canada : कैनेडा में पंजाबी स्टूडेंट की हत्या, परिवार का इकलैता बेटा था…

खबर खास, चंडीगढ़:

कैनेडा में पंजाबी स्टूडेंट की 4 बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। हालांकि गोली मारने के कारणों का कुछ पता नहीं लगा है। मृतक लुधियाना का रहने वाला था और यहां के ऋषि नगर का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक युवराज गोयल, जिसकी उम्र 28 साल है। शुक्रवार सुबह 8.45 बजे उसे गोली मार दी गई है। बताया गया है कि वह अपने परिवार में इकलौता बेटा था। युवराज अभी अविवाहित था। पता चला है कि कैनेडा पुलिस ने 4 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनवीर बसरा, बसरा साहब, हरकीरत, कीलोन फ्रेंकोइस के रूप में हुई है।