Friday , January 17 2025

मौसम विभाग से आ गई बड़ी खबर, पंजाब के इन जिलों में गर्मी से राहत की संभावना

[ad_1]

खबर खास, चंडीगढ़:
पंजाब में भीषण गर्मी के कारण लोगों को हद से ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है? दूसरी ओर मौसम विभाग से मिली जानकारी से राहत की संभावना बन रही है। हालांकि मौसम विभाग ने जो चेतावनी दी है, उसके मुताबिक पंजाब के 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके मुताबिक पंजाब में 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बारिश की भी संभावना है। इसका असर पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, लुधियाना, नवां शहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, संगरूर, मालेरकोटला और बरनाला में देखने को मिलेगा।

दूसरी ओर चंडीगढ़ मौसम विभाग की माने तो आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके चलते मंगलवार यानी 4 जून को बारिश होनी तय मानी जा रही थी, लेकिन चंडीगढ़ में बारिश नहीं हुई। केवल तेज़ हवाएं चल रही थीं। इन हवाओं के कारण तापमान में कुछ राहत मिली है।