[ad_1]
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर शनिवार सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग हुई। इलेक्शन कमीशन के ऐप वोटर टर्नआउट के मुताबिक शाम छह बजे तक 55.58% मतदान हुआ। अभी मतदान के फाइनल आंकड़े आना बाकी हैं।
वोटिंग के दौरान तरनतारन में बूथ पर तैनात पुलिस कर्मचारी कुलदीप सिंह की अपनी ही रिवॉल्वर से गोली चलने से मौत हो गई। वहीं कई जगह ईवीएम खराब होने से मतदान में देरी हुई।

कई जगह कांग्रेस, भाजपा और आप कार्यकर्ताओं के भिड़ने का भी समाचार है जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं। जालंधर में कांग्रेस के पोलिंग एजेंट का सिर फोड़ दिया गया। यहां आप के कार्यकर्ताओं पर सरिए से कांग्रेस के पोलिंग एजेंट पर हमला करने का आरोप है।
लुधियाना में भी पोलिंग बूथ पर हंगामा हो गया। यहां कांग्रेस के पोलिंग एजेंट का आरोप है कि आप उम्मीदवार पप्पी पराशर ने उन्हें अपने समर्थकों के साथ घेरा।
फिरोजपुर में बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार सुरेंद्र कंबोज पर मामला दर्ज हुआ है। उन्होंने वोट डालते हुए वीडियो बनवाई थी। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल भी किया। इस पर प्रशासन ने कार्रवाई की।