Saturday , July 27 2024

LOKSABHA ELECTION : लुधियाना में संजय सिंह का शानदार रोड शो, बोले-मोदी सरकार के सारे वादे निकले झूठ

खबर खास, लुधियाना/चंडीगढ़:
लोकसभा क्षेत्र लुधियाना से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के पक्ष में राज्यसभा सदस्य एवं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने लुधियाना ने रोड शो निकाला है। ये रोड शो विभिन्न हलकों से होता हुआ हलका आत्म नगर के संगीत सिनेमा प्रताप चौक से शुरू होकर भगवान चौक, गिल रोड, क्वालिटी कंडा, गोल्डन पार्क, जीत हलवाई, ईंटा वाला चौक, लेबर चौक, क्वालिटी चौक होते हुए गिल नहर पर समाप्त हुआ। संबोधित करते हुए राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार झूठ का पुलिंदा है। उन्होंने किसानों से जो भी वादे किए सभी, झूठ निकले हैं। मोदी सरकार ने किसानों पर अत्याचार किया और गोलियां चलवाईं। यही नहीं किसान आंदोलन में 700 से ज्यादा किसानों को इसी सरकार ने शहीद किया। इस लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी को 1 तारीख को झाड़ू का बटन दबाकर जिताना है।

जनता भाजपा से परेशान…

प्रत्याशी अशोक पराशर पप्पी ने भगवान चौक से गिल नहर तक रोड शो में उमड़े जनसैलाब ने यह साबित कर दिया है कि आम आदमी पार्टी की राज्य में सरकार दो साल के कार्यकाल से लोग संतुष्ट है। जनता केंद्र की भाजपा सरकार की लोकलुभावन नीतियों से परेशान आ चुकी है। जनता अब केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार लाने के लिए उत्साह से भरी हुई है।

इस दौरान रोड शो में आत्म नगर हलके के विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू, उत्तरी हलके के विधायक मदन लाल बग्गा, दक्षिणी हलके की विधायक बीबी राजिंदरपाल कौर छीना, मार्कफेड के चेयरमैन और सचिव अमनदीप सिंह मोही, जिला अध्यक्ष शरणपाल सिंह मक्कड़, लोकसभा प्रभारी डॉ. दीपक बंसल उपस्थित रहे।