[ad_1]
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब विजिलेंस ने मंगलवार को पटियाला के दिऊगढ़ निवासी पूर्व पंचायत सदस्य कर्नल सिंह को पुलिस कर्मचारियों की ओर से मांगी गई 1,40,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। इस बारे में विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी पर उसी के गांव के निवासी शेरा सिंह की ओर से दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर यह कार्यवाही की गई है।
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर बताया कि उसके खिलाफ पटियाला के थाना घग्ग में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। आरोप है कि सीईओ समाना के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर मनप्रीत सिंह और एएसआई प्रगट सिंह ने इस मामले में उसकी मदद करने के बदले दो लाख रुपए की रिश्वत की मांग की और इस रकम को अपने जानकारी कर्नल सिंह को सौंपने को कहा।
प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने ट्रैप लगाकर उक्त कर्नल सिंह को उस समय रंगे हाथों रिश्वत की रकम समेत गिरफ्तार कर लिया जब वह शिकायतकर्ता से एसआई, एएसआई की ओर से रिश्वत स्वीकार कर रहा था। उसे दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में कर्नल सिंह के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो ने थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस केस में आगे की जाँच के दौरान उक्त एस.आई. मनप्रीत सिंह और ए.एस.आई. प्रगट सिंह की भूमिका की जांच की जायेगी, और उसके मुताबिक इस केस में उनको नामज़द किया जायेगा।