Saturday , July 27 2024

Uttrakhand : चारधाम की यात्रा पर गर्मी का असर, अब तक 21 लोगों की मौत

खबर खास, चंडीगढ़:

भीषण गर्मी के कहर से हर कोई परेशान है, लेकिन इसका असर अब 10 मई से शुरू हुई चार धाम की यात्रा पर देखने को मिल रहा है। तेज धूप और हीट वेव के कारण अब तक 21 लोगों की जान चली गई है। दरअसल, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के बाद अब लोग बद्रीनाथ धाम की यात्रा कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक सोमवार को हुई तीन लोगों की मौत के बाद अब तक बद्रीनाथ धाम में 7 लोगों की जान जा चुकी है। दूसरी ओर गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में 14 लोगों की मौत हो चुकी है। गर्मी से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। मौत का करण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है जबकि व्यवस्थाओं में कमियां पाई जा रही हैं। चारधाम यात्रा शुरू होने के 20 दिन में प्रदेश में करीब 7 लाख तीर्थयात्री यहां पहुंच चुके हैं।