Saturday , July 27 2024

फिरोजपुर के पूर्व भाजपा विधायक सुखपाल नन्नू आप में शामिल

खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब भाजपा को फिरोजपुर में झटका लगा है। पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू आप में शामिल में हो गए हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान की उपस्थिति में उन्होंने पार्टी ज्वाइन की है। इससे पहले किसान आंदोलन के समय भी उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। लेकिन 2022 में उन्होंने बीजेपी दोबारा ज्वाइन कर ली थी। साथ ही विधानसभा चुनाव के समय वह भाजपा में थे। वह दो बार इलाके के पूर्व विधायक रह चुके हैं।
नन्नू की फिरोजपुर में अच्छी पकड़ है। वह कट्टर भाजपा नेताओं में एक मान जाते हैं। वह 2002 और 2007 में भाजपा के विधायक रह चुके हैं। जबकि इनके पिता भी इस सीट से चुनाव जीत चुके हैं। वहीं, उनका इस तरह पार्टी छोड़ देना पार्टी के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है। पता चला है कि वह इस सीट पर राणा गुरमीत सिंह सोढी को टिकट दिए जाने से नाराज थे। इसी वजह से उन्होंने पार्टी छोड़ी है।
खास बात यह है कि नन्नू का परिवार पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का काफी करीबी था। अलट बिहारी जब प्रवास आते थे, तो इनके घर पर ही रुका करते थे। वाजपेयी ने ही नन्नू के पिता गिरधारा सिंह को जनसंघ में शामिल करवाया था। उन्होंने भी 1967 व 1977 में दो बार लगातार चुनाव जीता था। गत चुनाव से पहले वह भी पार्टी में शामिल हो गए थे। इस चीज का पार्टी उम्मीदवार को फायदा मिला था।