[ad_1]
खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब में पड़ रही प्रचंड गर्मी और हीट वेव के रेड अलर्ट को देखते हुए सरकार ने प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 21 मई से 30 मई तक छुटि्टयों की घोषणा की है। यह घोषणा मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से की गई है। हालांकि पहले स्कूलों में समय बदला गया था लेकिन बावजूद इसके बच्चों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही थी। जिसके बाद सारी परिस्थितयों को देखकर यह फैसला सरकार ने लिया है। इस संदर्भ में शिक्षा विभाग की ओर से जल्दी ही आदेश जारी किया जाएगा।
इससे पहले गत सप्ताह शिक्षा विभाग की तरफ से राज्य में पड़ रही गर्मी और हीट वेव के अलर्ट को लेकर मंथन किया गया गया था। साथ ही स्कूलों के समय बदलने संबंधी आदेश जारी किए थे। उस समय तय हुआ था 20 मई से 30 मई तक स्कूल सुबह 7 बजे से 12 बजे तक खुलेंगे। जबकि डबल शिफ्ट वाले स्कूलों का समय सुबह सवा दस बजे से दोपहर 1.15 बजे तक कर दिया गया था।