Saturday , January 25 2025

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने श्री दुर्गियाना मंदिर में पूजा-अर्चना कर लोगों की भलाई के लिए की प्रार्थना

[ad_1]

अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान ने पंजाब की शांति और समृद्धि के लिए माता से की प्रार्थना
खबर खास, चंडीगढ़:
आम आदमी पार्टी(आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीरवार को अमृतसर में श्री दुर्गियाना मंदिर में मत्था टेका और पूजा अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने पंजाब की शांति और समृद्धि के लिए श्री दुर्गियाना मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने माता से पंजाब के लोगों की तरक्की और खुशी के लिए प्रार्थना की है। माता का आशीर्वाद हमेशा लोगों के साथ रहे, यही मेरी कामना है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह जेल से निकलने के बाद पहली बार पंजाब आए हैं। उन्होंने अमृतसर में भगवंत मान के साथ एक रोड शो भी किया। इस दौरान उनके साथ अमृतसर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कुलदीप धालीवाल और बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक मौजूद थे।