Saturday , July 27 2024

भाजपा ने की स्टार प्रचारकों की सूची जारी; पीएम मोदी, शाह और योगी करेंगे प्रचार

खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब में आखिरी चरण में मतदान है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में उतरे प्रत्याशियों के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश में भाजपा पहली बार अकेले लोकसभा चुनाव लड़ रही है। सभी 13 सीटों पर भाजपा ने प्रत्याशी उतारे हैं।
भाजपा ने पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर, पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, हेमा मालिनी, मनोज तिवारी ,निदेश लाल यादव निरहुआ सहित 40 स्टार प्रचारकों के नाम जारी किए हैं।
इसके अलावा राजनाथ सिंह, दिनेश लाल यादव, मनोज तिवारी के नाम शामिल किए गए हैं। पंजाबियों का विश्वास जीतने के लिए स्टार प्रचारकों में प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़, तरूण चुघ, हरदीप सिंह पुरी, अविनाश राय खन्ना, हरजीत सिंह ग्रेवाल, विजय सांपला, मनप्रीत सिंह बादल, फतेह सिंह बाजवा और चरणजीत सिंह अटवाल को प्रचारकों में शामिल किया गया।