Sunday , May 19 2024

मोहाली : खरड़ में दिनदिहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या

खबर खास, मोहाली :
मोहाली के खरड़ कस्बे में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आरोपी हमलावर कार में सवार होकर वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचे थे। मृतक की पहचान मनीष कुमार (26) के रूप में हुई है। जिस समय यह घटना हुई तब मनीष अपने गांव से खरड़ के लिए आ रहा था। गोली लगने के कारण मनीष की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक मनीष पहले चंडीगढ़ के एक क्लब में बाउंसर था। तब इसकी कुछ लोगों के साथ कहासुनी हो गई थी। वहां पर भी आपस में गोलियां चलाई गई थी। मृतक पर पहले से हत्या के आरोप में एक मुकदमा दर्ज है। यह मामला भी उसी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।
वहीं, परिवार का कहना है कि मनीष को पहले से ही धमकियां मिल रही थी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे रखी थी। वह कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आया है। मृतक अपने परिवार का इकलौता लड़का था और उसकी एक बहन भी है। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस अभी जांच में जुटी हुई है।