Friday , January 17 2025

आप ने चार सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा, तीन मौजूदा विधायकों को दिया टिकट

[ad_1]

खबर खास, चंडीगढ़
आम आदमी पार्टी की तरफ से जालंधर, लुधियाना, गुरदासपुर और फिरोजपुर सीट से उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई। पार्टी ने अपने तीन विधायकों को मैदान में उतारा है। आप पहले भी आप अपने पांच मंत्रियों को चुनाव मैदान में उतार चुकी है। इसके साथ ही आप ने प्रदेश की सभी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
आम आदमी पार्टी ने जालंधर से पवन टीनू को टिकट दिया है। इससे पहले पार्टी ने जालंधर से सुशील रिंकू को उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वह भाजपा में शामिल हो गए। अब भाजपा ने भी इसी सीट से उनको उम्मीदवार बना दिया है। पूर्व अकाली विधायक पवन टीनू रविवार को आप में शामिल हुए थे। गुरदासपुर से पार्टी ने अपने विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी को प्रत्याशी बनाया है।
फिरोजपुर से आप ने जगदीप सिंह काका बराड़ को मैदान में उतारा है। वे मुक्तसर साहिब से विधायक हैं। लुधियाना से पार्टी ने हिंदू चेहरे अशोक पराशर पप्पी को टिकट दिया है। अशोक पराशर पप्पी लुधियाना के हलका सेंट्रल से विधायक हैं। 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस का हाथ छोड़ कर पप्पी आप में शामिल हुए थे। वे सेंट्रल हलके से जीत दर्ज करके विधायक बने थे।