Sunday , May 5 2024

Breaking : संजय सिंह आज पंजाब आएंगे, मुख्यमंत्री मान की बेटी को देंगे आशीर्वाद

विधायकों और मंत्रियों से बैठक कर आगामी रणनीति करेंगे तय
खबर खास, चंडीगढ़ :
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह आज पंजाब आ रहे हैं। चंडीगढ़ पहुंचकर वह मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर जाएंगे। वह मुख्यमंत्री की बेटी नियामत कौर को आशीर्वाद देंगे। खास बात यह है कि वह जेल से बाहर निकलने के बाद पहली बार पंजाब पहुंचेंगे।
संजय सिंह यहां पारिवारिक मिलनी के साथ-साथ राजनीति पर भी चर्चा करेंगे। दरअसल अरविंद केजरीवाल के गैर मौजूदगी में लोकसभा चुनाव के प्रचार की कमान की बड़ी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री मान और संजय सिंह पर आ गई है। गौर रहे कि कल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र में आम आदमी के उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार किया था। संजय सिंह और मुख्यमंत्री मान आज विधायकों और मंत्रियों के साथ बैठक भी करेंगे। उल्लेखनीय है कि संजय सिंह 2017 में पंजाब प्रभारी रह चुके हैं।