Tuesday , April 30 2024

संजीव वशिष्ठ ने सभी वर्गों को लोकसभा चुनावों में जुटने का किया आह्वान

खबर खास, मोहाली :
भाजपा मोहाली के जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ट ने आज वेव एस्टेट मोहाली में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारी में छूट जाए ताकि हम आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जितवा कर लोकसभा में भेज सकें तथा नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनकर देश की सत्ता उनके हाथ में सौंप सके। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा प्रदेश मीडिया सचिव हरदेव सिंह उभ्भा विशेष रूप से उपस्थित थे।
संजीव वशिष्ट ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र निर्माण करना, भारत को विश्व गुरु तथा विश्व महाशक्ति बनाने तथा पंजाब को खुशहाल तथा रंगला बनाना प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी तथा भारतीय जनता पार्टी का मुख्य लक्ष्य है। जिसे पूरा करने के लिए हम सभी को सहयोग तथा मेहनत करनी पड़ेगी।
उभ्भा ने कहा कि पूरे देश में मोदी लहर चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता के साथ किए वादे पूरे किए हैं तथा देश हित्त में कई ऐसे कार्य किए हैं, जिनकी कोई कल्पना भी नहीं करता था। नरेंदर मोदी सरकार जो कहती है वही करती है। उन्होंने कहा कि पंजाब की सभी 13 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी विजय हासिल करेंगे, क्योंकि पंजाबी अन्य सभी राजनीतिक पार्टियों को मौका दे चुके हैं। किसी भी राजनीतिक पार्टी ने पंजाब के बारे में नहीं सोचा। अब पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी की सरकार, कांग्रेस पार्टी तथा अकाली दल को नाकार कर भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाकर प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार देश में बीजेपी की सरकार बनाएंगे। इस अवसर पर भाजपा के मंडल महासचिव गुलशन सूद ने बैठक में आए सभी लोगों का आभार जताया तथा जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ट, उभ्भा तथा मंडल अध्यक्ष रमन शैली को दोशाला देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा आईटी सेल के को कन्वीनर आशु ठाकुर, जिला कार्यकारिणी सदस्य पवन सचदेवा, जोगिंदर भाटिया, सतनाम धर्म सभा के अध्यक्ष सत्य नारायण शर्मा, मंडल महासचिव गुलशन सूद, दीपक कुमार, डॉ सुमित, सुनील कुमार, चरण राम बस्सी, सुनील डडवाल, छिंदर कुमार, प्रदीप अरोड़ा, राजेश गुप्ता सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।