Sunday , May 5 2024

भाजपा पंजाब ने की भाजपा सोशल मीडिया प्रकोष्ठ पंजाब की टीम घोषित

खबर खास, चंडीगढ़ :

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ तथा संगठन महामंत्री श्रीमंथरी श्रीनिवासुलू से विचार-विमर्श के बाद भाजपा सोशल मीडिया प्रकोष्ठ पंजाब के प्रदेश संयोजक अजय अरोड़ा द्वारा अपनी प्रादेशिक टीम के पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है।

हरदेव सिंह उभ्भा, राज्य मीडिया सचिव, भाजपा पंजाब, ने जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में टीम संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि सोशल मीडिया प्रकोष्ठ पंजाब के प्रदेश सह-संयोजक के पद पर अतुल गोयल (बठिंडा), अविनाश गुप्ता (फिरोजपुर), वरजेश मोदगिल (मोहाली), उमेश्वर महाजन (गुरदासपुर), विक्की गुजराल (कपूरथला), संदीप जांगिड़ (मुक्तसर साहिब), बलराज सिंह दयाल (लुधियाना) को नियुक्त किया है। इसके अतिरिक्त भाजपा सोशल मीडिया प्रकोष्ठ पंजाब के प्रदेश कार्यकारी सदस्य के पद पर निकुंज धवन (मोहाली), अमनदीप सिंह (फतेहगढ़ साहिब) व हर्ष सरीन (लुधियाना) को नियुक्त किया गया है।

The post भाजपा पंजाब ने की भाजपा सोशल मीडिया प्रकोष्ठ पंजाब की टीम घोषित first appeared on Khabar Khaas.