Friday , May 10 2024

पंजाब राजभवन ने मनाया बिहार स्थापना दिवस

खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब के राज्यपाल और केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासन बनवारी लाल पुरोहित के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना के अन्तर्गत, पंजाब राजभवन में बिहार प्रदेश का स्थापना दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। राज्यपाल ने समारोह में उपस्थ्ति सभी अतिथिगणों को बिहार दिवस की बधाई दी और कहा कि आज का यह समारोह देश के विभिन्न राजभवनों में हमारे देश की विविधता का जश्न मनाते हुए अलग-अलग राज्यों की परंपराओं और संस्कृतियों से परिचित होने का एक विशेष अवसर है।उन्होंने कहा कि बिहार की सांस्कृतिक सम्पदा अत्यंत समृद्ध है और इसकी सभ्यता विश्व की प्राचीनतम सभ्यताओं में से एक है। उन्होंने कहा कि बिहार की पावन धरती पर माता सीता का जन्म हुआ, सिद्धार्थ गौतम को बुद्धत्व प्राप्त हुआ और यह जैनधर्म की उत्पत्ति स्थल के साथ-साथ सिक्खों के दसवें गुरु श्री गुरू गोबिन्द सिंह जी की जन्मभूमि भी है।
इस दौरान बिहार के राज्यपाल का वीडियो संदेश भी सुनाया गया और एक डॉक्यूमेंटरी फिल्म भी दिखाई गई। इसके बाद बिहार राज्य से जुड़े लोक संगीत, नृत्यों और कविताओं की एक मनमोहक प्रस्तुति भी पेश की गई जिसने उपस्थित मेहमानों को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस अवसर पर गणमान्य व्यक्तियों में सत्यपाल जैन, एडीशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया, राजीव वर्मा, प्रशासक के सलाहकार, यूटी और उनकी पत्नी, सुरेंद्र सिंह यादव, डीजीपी, यूटी, पंजाब और यूटी, चंडीगढ़ के आईएएस अधिकारी और नवजोत कौर, प्रिंसिपल गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज, चंडीगढ़ के साथ स्टाफ और छात्र जिन्होंने उस दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया, उपस्थित थे।

The post पंजाब राजभवन ने मनाया बिहार स्थापना दिवस first appeared on Khabar Khaas.