Tuesday , May 14 2024

संगरूर में जहरीली शराब से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर आठ हुआ

खबर खास, संगरूर :
संगरूर के गांव गुज्जरां में जहरीली शराब पीने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाए गए चार और लोगों की मौत हो गई है। अब इस मामले में मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।
गुरुवार को सुनाव के नजदीकी गांव उपली के गुरसेवक सिंह और भोला सिंह की मौत हो गई है। गुरसेवक सिंह अपने ससुराल गुज्जरां गांव आया था और वहीं जहरीली शराब नीने से उसकी हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसे संगरूर से पटियाला भेजा गया जहां उसने देर रात दम तोड़ दिया। जबकि भोला ने भी देर रात को दम तोड़ दिया। इसके अलावा ढंढोली खुर्द निवासी कृपाल सिंह और कुलदीप सिंह ने भी दम तोड़ दिया।
भोला सिंह भी देर रात मौत के आगोश में समा गया। इसके अलावा कृपाल सिंह और कुलदीप सिंह दोनों ढंढोली खुर्द निवासी ने भी दम तोड़ दिया।
इससे पहले गांव गुज्जरां में बुधवार को जहरीली शराब पीने से भोला सिंह (50), परगट सिंह (42), निर्मल सिंह (42) और जगजीत सिंह (30) की मौत हो गई। उन्होंने मंगलवार रात को गांव के ही किसी व्यक्ति से शराब लेकर पी थी। पुलिस ने इस मामले में गांव के ही दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सुबह जब उनकी हालत बिगड़ी तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके अलावा गांव के ही छह अन्य व्यक्तियों की शराब पीने से हालत बिगड़ी थी, जिसमें से चार लोगों की मौत हो गई है। मरने वाले सभी मजदूरी करते थे।
यह कर रहे हैं जांच
डिप्टी कमिश्नर जतिंदर जोरवाल ने बताया कि हाई पावर जांच कमेटी में एसडीएण दिड़बा को चेयरमैन नियुक्त किया गया है। डीएसपी दिड़बा, सीनियर मेडिकल अधिकारी दिड़बा और ईटीओ दिड़बा (आबकारी) कमेटी के सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि सेहत, एक्साइज विभाग, पुलिस और सिविल प्रशासन पर आधारित इस टीम की रिपोर्ट के बाद इस घटना के लिए जिम्मेवार व्यक्तियों खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा प्रशासन ने गांव गुज्जरां में घर-घर सर्वेक्षण शुरू करवा दिया है कि किसी व्यक्ति की स्वास्थ्य बिगड़ने पर तुरंत मेडिकल सुविधा मुहैया करवाई जा सके। एसएसपी सरताज सिंह चहल ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और कथित आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत कत्ल का मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान सुखविंदर सिंह सुखी और मनप्रीत सिंह मनी को गिरफ्तार किया गया है, जो गांव के ही रहने वाले हैं।

 

The post संगरूर में जहरीली शराब से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर आठ हुआ first appeared on Khabar Khaas.