Friday , May 3 2024

मीत हेयर की हाजिरी में राज लाली गिल ने पंजाब राज्य महिला आयोग के चेयरपर्सन के तौर पर पद संभाला

खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब राज्य महिला आयोगके नव-नियुक्त चेयरपर्सन राज लाली गिल ने आज पंजाब के खेल और युवा सेवा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की मौजूदगी में अपना पद संभाल लिया।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मीत हेयर ने आशा अभिव्यक्त की कि नव-नियुक्त चेयरपर्सन ईमानदार, मेहनती, निष्पक्ष और प्रगतिशील सोच वाले हैं और पंजाब राज्य महिला आयोग के चेयरपर्सन के तौर पर श्रीमती राज लाली गिल बखूबी अपनी जि़म्मेदारी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वह महिला हितैषी नीतियों को प्रभावशाली ढंग से लागू करने के लिए सरकार और संस्थाओं के बीच एक पुल के तौर पर काम करेंगे। कैबिनेट मंत्री ने राज लाली गिल को बधाई देते हुए उम्मीद अभिव्यक्त की कि राज्य में औरतों की भलाई सम्बन्धी स्कीमों को लागू करके औरतों की भलाई को यकीनी बनाऐंगे।

राज लाली गिल ने मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनको जो जि़म्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी जि़म्मेदारी से निभाएंगे। उन्होंने पद संभालते हुए कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से उनकी ड्यूटी औरतों की भलाई के लिए लगाई गई है। इस ड्यूटी को वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे। जि़क्रयोग्य है कि राज लाली गिल एस.ए.एस. नगर के निवासी हैं और वह काफ़ी लम्बे अरसे से औरतों की भलाई के लिए एन.जी.ओज़ के साथ जुड़े हुए हैं। इस मौके पर हरचन्द सिंह बस्र्ट, जनरल सैक्रेट्री पंजाब, चेयरमैन मंडी बोर्ड, नरिन्दर सिंह शेरगिल चेयरमैन मिल्कफैड, प्रभजोत कौर चेयरमैन जि़ला योजना बोर्ड मोहाली, सुखजिन्दर सिंह काऊणी चेयरमैन, मंगल सिंह जालंधर चेयरमैन, आम्म प्रकाश सिंह बबलू चेयरमैन, मनजीत सिद्धू और नामी कलाकार करमजीत अनमोल मौजूद थे।

The post मीत हेयर की हाजिरी में राज लाली गिल ने पंजाब राज्य महिला आयोग के चेयरपर्सन के तौर पर पद संभाला first appeared on Khabar Khaas.