Saturday , July 27 2024

गलाडा के फील्ड अधिकारी जोरा सिंह को 4 हजार रिश्वत लेते विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

खबर खास, चंडीगढ़ :
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बुधवार को ग्रेटर लुधियाना एरिया डिवैल्पमैंट अथारटी (गलाडा) के फील्ड अफ़सर के तौर पर तैनात ज़ोरा सिंह को 4000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है।
इस बात की पुष्टि करते विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को जिला अदालत लुधियाना में वकील के तौर पर वकालत करते हुये अमित राय, निवासी ईश्वर नगर, लुधियाना की तरफ से दर्ज करवाई शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को शिकायत कर बताया कि उक्त कर्मचारी की तरफ से शिव व्यवहार, गाँव जसपाल बाँगर, लुधियाना में उसके निर्माणाधीन दो मकानों का लैंटर डालने के बदले 4000 रुपए रिश्वत की मांग की है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उक्त कर्मचारी ने धमकी दी कि यदि रिश्वत की रकम दोनों मकानों के लिए न दी गई तो वह लैंटर डालने नहीं देगा और यह भी कहा है कि रिश्वत की यह रकम गलाडा के अन्य अधिकारियों में वितरित की जायेगी।

इस शिकायत की प्राथमिक पड़ताल के बाद लुधियाना रेंज से विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने उक्त आरोपी को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 4000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया। इस सम्बन्धी भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7, 7 ए के अंतर्गत थाना विजिलेंस ब्यूरो रेंज लुधियाना में केस दर्ज किया गया है। उक्त मुलजिम को कल अदालत में पेश किया जायेगा। इस मामले की आगे जांच जारी है और गलाडा के अन्य अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जायेगी।

The post गलाडा के फील्ड अधिकारी जोरा सिंह को 4 हजार रिश्वत लेते विजिलेंस ने किया गिरफ्तार first appeared on Khabar Khaas.