Friday , May 3 2024

युवराज सिंह की तरह इस खूंखार बल्लेबाज ने लगाये 6 छक्के, देखें वीडियो

Indian Batsman 6 Sixes in Over Cricket Record: युवराज सिंह की तरह इस खूंखार बल्लेबाज ने लगाये 6 छक्के आपको बता दें, भारत के एक बल्लेबाज ने क्रिकेट की दुनिया में अपना नाम इतिहास के पन्ने पर अमर कर दिया है। इस खिलाड़ी ने एक ओवर में लगातार छह छक्के लगाकर सिक्सर किंग युवराज सिंह के खास क्लब में एंट्री कर ली है। इससे पहले सिर्फ तीन भारतीय किसी भी स्तर पर ऐसा कर पाए थे। अब ये कारनामा इस खूंखार बल्लेबाज ने भी कर दिखाया है।

Indian Batsman 6 Sixes in Over : क्रिकेट की दुनिया में एक ओवर में छह छक्के लगाने का कारनामा अद्भुत ही होता है। अक्सर ऐसा कारनामा देखने को नहीं मिलता है। भारत के लिए भी अभी तक कुल तीन खिलाड़ी ही ऐसा कर पाए थे। लेकिन अब आंध्र प्रदेश के एक बल्लेबाज ने अपना नाम भी इतिहास के पन्नों पर अमर कर लिया है। वह किसी भी टूर्नामेंट में किसी भी स्तर पर ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। जबकि इंटरनेशनल क्रिकेट में सिर्फ युवराज सिंह ही ऐसा कर पाए हैं और वह इकलौते भारतीय हैं। जिस खिलाड़ी ने अब यह कारनामा किया है उसका नाम है वम्शी कृष्णा।

 Read Also: IPL 2024 , Chennai Super Kings’ new jersey revealed : चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने की नयी जर्सी रिलीज, जानिए क्या है CSK की नयी Jersey की खासियत

जानिए किस बल्लेबाज ने किस टूर्नामेंट में किया कमाल?

आंध्र प्रदेश के वम्शी ने Col CK Nayudu Trophy के मैच के दौरान यह कारनामा किया। यह मुकाबला कडापा में रेलवे के खिलाफ खेला गया। इस मुकाबले में वम्शी कृष्णा ने दमनदीप सिंह के ओवर में छह गेंदों पर लगातार छह छक्के ठोके। उन्होंने इसी के साथ 64 गेंदों पर 110 रन की बेहतरीन पारी खेली। यह मुकाबले का चौथा और आखिरी दिन था। वम्शी इसी के साथ भारत के लिए ऐसा करने वाले खिलाड़ियों की स्पेशल लिस्ट में शामिल हो गए।

इस मैच में वम्शी कृष्णा ने सभी छक्के लेग साइड पर लगाए। उन्होंने पहला छक्का स्लॉग स्वीप से जड़ा। इसके बाद दूसरी गेंद पर उन्होंने लॉन्ग ऑन के ऊपर से गेंद को सीधे बाउंड्री पार पहुंचाया। तीसरी गेंद पर कृष्णा ने फुल लेंथ डिलीवरी को पिक किया और डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्का लगा दिया। चौथी गेंद पर फिर स्लॉग स्वीप उन्होंने खेला और डीप एरिया में छक्का लगाया। वम्शी ने पांचवां छक्का डीप स्क्वॉर लेग बाउंड्री के ऊपर से लगाया। आखिरी गेंद पर वम्शी कृष्णा ने बैकफुट पर जाते हुए छठा छक्का फिर से डीप एरिया में लगाया।

जानिए भारत के लिए कब और किसने किया ऐसा कारनामा ?

रवि शास्त्री ने सबसे पहले 1985 में यह कारनामा किया था और उनके बाद फिर 22 साल का इंतजार करना पड़ा। मगर शास्त्री ने रणजी ट्रॉफी में यह कमाल किया था। उसके बाद 2007 टी20 वर्ल्ड कप में युवराज सिंह ने यह कारनामा किया और इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने। उसके बाद 2022 में भारतीय घरेलू क्रिकेट में रुतुराज गायकवाड़ ने यह कारनामा कर दिखाया। अब कृष्णा चौथे ऐसे बल्लेबाज बने हैं।

 Read Also: IND vs ENG 4th test match : चौथे मैच से पहले पिच को लेकर आया बड़ा अपडेट! जानकर इंग्लिश प्लेयर के होश

The post युवराज सिंह की तरह इस खूंखार बल्लेबाज ने लगाये 6 छक्के, देखें वीडियो first appeared on हिन्दी समाचार, Hindi breaking news, Latest hindi news – Informalnewz hindi.